Chaibasa News : जिले में रक्त की कमी को देखते हुए कोर्ट में शिविर लगाकर 73 यूनिट रक्त संग्रह

Published by : AKASH Updated At : 10 Nov 2025 11:02 PM

विज्ञापन

चाईबासा : व्यवहार न्यायालय के जज, अधिवक्ता व कर्मियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी व मरीजों की परेशानियों को देखते हुए विधिक सेवा प्राधिकार ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष डीएलएसए मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में शिविर में 73 यूनिट संग्रह हुआ. शिविर का उद्घाटन कुंटुब न्यायालय के प्रधान जिला जज सूर्य भूषण ओझा, एडीजे-2 संतोष आनंद प्रसाद, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एंजेलिना नीलम मड़क, सदर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुप्रिया रानी तिग्गा, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ गोरोती भारती मिंज व अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कुटुंब न्यायालय के प्रधान जज श्री ओझा ने कहा कि रक्तदान स्वस्थ शारीरिक प्रक्रिया है. इससे आवश्यकता वाले मरीजों को रक्त की आपूर्ति की जाती है. रक्त का कोई विकल्प नहीं है. सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद की जान बचायी जा सके.

प्राधिकार ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी की

प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने स्वयं रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि प्राधिकार ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी की है. लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया है. शिविर में सदर अस्पताल चाईबासा स्थित चाईबासा ब्लड बैंक की टीम ने योगदान दिया. बार के अधिवक्ताओं, न्यायालय के कर्मचारी और अधिकार मित्रों ने रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ भाग लिया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ शिव चरण हांसदा ने बताया कि दान में मिले रक्त को जांच के बाद जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola