विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर कांग्रेस का हमला, दीनबंधु बोयपाई ने उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते दीनबंधु बोयपाई

कांग्रेस नेता दीनबंधु बोयपाई ने विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बधाई न देने पर नाराजगी जताई और इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया.

विज्ञापन

चाईबासा: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर से आदिवासी समाज को शुभकामना नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. मंगलवार को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा.

दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि 9 अगस्त को देशभर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और जनजातीय कार्य मंत्री की ओर से आदिवासी समाज को बधाई तक नहीं दी गई.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 20 आदिवासी सांसदों ने भी विश्व आदिवासी दिवस पर अपने समाज को शुभकामनाएं नहीं दीं. बोयपाई ने कहा कि यह उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाता है.

आदिवासी समाज के सम्मान से समझौता नहीं : रंजन बोयपाई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस लगातार उठाती रहेगी.

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश सावैंया, प्रवक्ता सह महासचिव त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अविनाश कोड़ाह और प्रखंड अध्यक्ष सीताराम गोप मौजूद रहे.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola