Chaibasa News : पेड़ से टकरायी अनियंत्रित स्कूटी चाईबासा के युवकों की गयी जान
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 02 Apr 2026 11:22 PM
गांव में मागे का बासी पर्व की तैयारी के लिए चाईबासा जा रहे थे
चाईबासा. मुफस्सिल थाना अंतर्गत चेतनसिका गांव के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतकों की पहचान चेतनसिका गांव निवासी मधुसूदन सुंडी (20 वर्ष) और बरकेला गांव के सावैयांसाई टोला निवासी जीवन सावैयां (20 वर्ष) के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस तत्काल पहुंची. दोनों शवों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चक्का टूटकर दूर जा गिरा.
तीन दिन पहले ही हुई थी जीवन की शादी
मृतक जीवन सावैयां के पिता गुना सावैयां ने बताया कि उनका बेटा एक सप्ताह पूर्व मजदूरी कर बेंगलुरु से गांव आया था. गांव में मागे पर्व चल रहा है. गुरुवार को मागे का बासी पर्व मनाया जा रहा था. उन्होंने भारी मन से बताया कि बेटे ने तीन दिन पूर्व शादी की थी. वह अपने दोस्त मधुसूदन सुंडी के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से चाईबासा की ओर जा रहा था.इंटर की पढ़ाई छोड़ चुका था मधुसूदन
वहीं, मधुसूदन सुंडी के परिजनों ने बताया कि वह मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा में इंटर की पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त जगह पर बुधवार को भी दो बाइक सवार पेड़ से टकरा कर घायल हो गये थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










