Chaibasa news : लार्सन क्लब को हरा सेरसा चक्रधरपुर फाइनल में

Updated at : 20 Feb 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa news : लार्सन क्लब को हरा सेरसा चक्रधरपुर फाइनल में

चाईबासा : 32वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से 32वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गयी. यहां खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने लार्सन क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. लार्सन क्लब चाईबासा 125 रन बनाकर ऑलआउट. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गये आज के पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लार्सन क्लब चाईबासा की टीम 18.3 ओवर में मात्र 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. उद्घाटक बल्लेबाज अक्षत पटेल ने 34, तौसिफ अहमद ने 31 व सचिन भाटी ने 21 रन बनाये. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से प्रकाश सीट ने तीन, हिमांशु शर्मा व अमित दास ने दो-दो विकेट हासिल किये.

सेरसा ने 8.5 ओवर में मैच अपने नाम किया

इधर, जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा चक्रधरपुर की टीम ने मात्र 8.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. उद्घाटक बल्लेबाज हिमांशु शर्मा ने पांच छक्के और तीन चौके की मदद से 53 नाबाद रन, विकेटकीपर बल्लेबाज कमल गोप ने छह चौके व पांच छक्के की सहायता से 67 नाबाद रन बनाकर टीम को जीत दिलायी. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से एकमात्र विकेट सचिन भाटी ने लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola