Chaibasa News : जगन्नाथपुर में 18 व मनोहरपुर में दो नये बूथ बनाये जायेंगे : बीडीओ

Published by : AKASH Updated At : 13 Sep 2025 11:24 PM

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अब मनोहरपुर प्रखंड के अंतर्गत पड़ने वाले मनोहरपुर-54 एसटी जगन्नाथपुर और मनोहरपुर 55 एसटी मनोहरपुर बूथों की संख्या को बढ़ाया जाएगा.

विज्ञापन

मनोहरपुर.

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अब मनोहरपुर प्रखंड के अंतर्गत पड़ने वाले मनोहरपुर-54 एसटी जगन्नाथपुर और मनोहरपुर 55 एसटी मनोहरपुर बूथों की संख्या को बढ़ाया जाएगा. इसके तहत मनोहरपुर 54 एसटी जगन्नाथपुर में कुल 18 नये बूथ का निर्माण किया जा रहा है, जबकि मनोहरपुर 55 एसटी मनोहरपुर में दो नये बूथों का निर्माण होगा. इसी के मद्देनजर शनिवार को बीडीओ शक्तिकुंज की अध्यक्षता में प्रखंड के राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई. इसमें बीडीओ शक्ति कुंज ने जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी गयी.

बीडीओ ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक अब मतदाताओं को 2 किलोमीटर के अंदर ही वोट देने के लिए बूथ उपलब्ध कराना है. इसके तहत गहन सर्वे करने के बाद जगन्नाथपुर 54 एसटी में 18 नये बूथों का निर्माण किया जा रहा है. 18 में बूथों में कुर्थाबेड़ा, राणाबुरु, प्रधानपाली, समठा, नयागांव, रायडीह, बलिबा, कुदलीबाद, उसरुइया, हतनाबुरु, बहदा, झारबेडा, बाइहातु, दुबिल, सलाई, मामर, चरुगी, रोवाम, लेमरे को शामिल किया गया है, 55 एसटी मनोहरपुर क्षेत्र में दो नये बूथों में फुलवारी व बिनुवा को शामिल किया गया है. इस तरह जगन्नाथपुर में जहां पहले कुल 34 बूथ थे, अब वहां बूथों की संख्या 52 होगी, जबकि मनोहरपुर में पहले बूथों की संख्या 55 थी, जो अब बढ़कर 57 हो जायेगा. बूथ निर्माण संबंधित सूची सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सौंप दी गयी. इसके बाद सभी दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त किया. मौके पर झामुमो के बंधना उरांव, भाजपा के किशोर डागा, प्रदीप मिश्रा, आजसू के अनादि महतो, कांग्रेस से सीताराम गोप, बसंत लागुरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola