Bokaro News : सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के युवक की मौत

Bokaro News : सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने मार दी टक्कर

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बोकारो के एक युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में शुक्रवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान 24 वर्षीय तसमीम अख्तर मोहम्मद ओवैस सरवर के रूप में हुई है. वह बोकारो जिले का रहने वाला था. घटना की खबर मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार हादसा सऊदी अरब के जुबैल हाईवे पर हुआ. तसमीम सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर पहुंची इमरजेंसी टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. तसमीम पिछले वर्ष दिसंबर महीने में रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था. वहां वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था. युवक का शव जुबैल जनरल अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है. प्रवासी वेलफेयर जुबैल चैप्टर के स्वयंसेवक परिवार की मदद में जुटे हैं. संस्था की ओर से स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि शव को जल्द भारत लाया जा सके. घटना के बाद बोकारो स्थित मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजन सरकार और प्रशासन से शव को जल्द स्वदेश लाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola