थाना प्रभारी पर हमले के मामले में एक युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

AI Generated Image

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क जाम को लेकर हुए विवाद में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पर हमला किया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल हुए प्रभारी के सिर पर टांके लगे हैं. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क जाम हटाने के दौरान हुए विवाद में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.

जाम हटाने के दौरान बढ़ा विवाद

चास एएसपी वेदांत शंकर ने बताया कि दामोदर नदी से जल लेकर चिड़का धाम जा रहे कांवरियों का एक जत्था डीजे लगे ट्रक के साथ गुजर रहा था. वाहन काफी देर तक एक ही स्थान पर खड़ा रहने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी.

जाम की सूचना मिलने पर चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल मौके पर पहुंचे और डीजे वाहन के साथ मौजूद कांवरियों को जाम हटाने के लिए समझाने का प्रयास किया. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गयी.

कड़े से किया गया हमला

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से थाना प्रभारी के सिर पर मुक्का मार दिया. हमले में प्रकाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये और उनके सिर से खून बहने लगा. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर टांके लगाये.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य शामिल युवकों की पहचान की जा रही है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की संभावना जतायी जा रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola