गोमिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, मजदूर गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और उपस्थित लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

गोमिया-करमाटांड़ सड़क पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो से जा टकराई. इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

विज्ञापन

गोमिया-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर एसबीआई, गोमिया शाखा के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकरा गयी. हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी.

सड़क किनारे बैठा था मजदूर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो आईईएल आवासीय कॉलोनी की ओर से गोमिया की तरफ आ रही थी. इसी दौरान वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया.

हादसे के समय सड़क किनारे सीमेंट की कुर्सी पर बैठा एक मजदूर भी इसकी चपेट में आ गया. घायल की पहचान ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के आदर्श नगर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. उसे तत्काल आईईएल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

दौरा पड़ने की चर्चा, पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो चालक बसंत सिंह को वाहन चलाने के दौरान अचानक दौरा पड़ गया था, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकराया. हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

सीओ पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही गोमिया सीओ आफताब आलम मौके पर पहुंचे और घायल को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं आईईएल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने बैंक और बाजार क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की है.


विज्ञापन
Uday Giri

लेखक के बारे में

By Uday Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola