ईवाईडीएस-2026 का समापन, युवाओं को निरंतर सीखते रहने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

यूथ डिप्लोमेसी समिट में शामिल एमजीएम स्कूल के छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

सेक्टर-04 स्थित एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ईवाईडीएस-2026 (यूथ डिप्लोमेसी समिट) का रविवार को समापन हुआ. उपायुक्त अजय नाथ झा ने युवा प्रतिभागियों को निरंतर सीखते रहने और समय के साथ स्वयं को बेहतर बनाने का संदेश दिया.

विज्ञापन

सेक्टर-04 स्थित एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ईवाईडीएस-2026 (यूथ डिप्लोमेसी समिट) का रविवार को समापन हो गया. समापन समारोह में उपायुक्त अजय नाथ झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सीखते रहने और स्वयं को समय के साथ बेहतर बनाने का संदेश दिया.

सफलता हासिल करने के साथ उसे बनाए रखना भी जरूरी

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जीवन में किसी मुकाम को हासिल करना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उस उपलब्धि को बनाए रखना भी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति व्यक्ति की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम होती है, लेकिन किसी एक सफलता को अंतिम मंजिल नहीं माना जा सकता. प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कोई भी व्यक्ति या समूह आगे निकल सकता है, इसलिए निरंतर प्रयास और आत्मविकास आवश्यक है.

युवाओं को खुद को लगातार अपडेट रखने की जरूरत

उपायुक्त ने कहा कि बदलते समय के साथ युवाओं को अपनी क्षमताओं का विकास करना चाहिए. नई जानकारी, तकनीक और कौशल सीखकर ही वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. उन्होंने युवाओं से अपने ज्ञान और व्यक्तित्व को लगातार निखारने का आह्वान किया.

वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

यूथ डिप्लोमेसी समिट के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक और वैश्विक विषयों पर परिचर्चा, संवाद और विचार-विमर्श में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, तार्किक सोच और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ विकसित करने का अवसर मिला.

सीख को जीवन में उतारने की अपील

डीसी ने प्रतिभागियों से समिट के दौरान प्राप्त अनुभवों और सीख को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola