शिबू सोरेन की तस्वीर हटाने पर बोकारो में बवाल, JMM ने दर्ज कराई FIR; पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

जांच करती पुलिस, थाना पहुंचे झामुमो कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो सेक्टर-1 में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तैल-चित्र के साथ छेड़छाड़ से झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. घटना के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाना पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

बोकारो से धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त की रिपोर्ट

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो सेक्टर-1 स्थित टाउन हॉल के समीप लगाये गये दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के तैल-चित्र के साथ छेड़छाड़ के बाद रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया. आरोप है कि शनिवार की रात तैल-चित्र को फ्रेम से हटाकर उसके स्थान पर स्व. पंडित गौरी शंकर ओझा की तस्वीर वाला पोस्टर लगा दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो समर्थक मौके पर पहुंचे और पोस्टर को हटाया. इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीएस सिटी थाना पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की.

झामुमो जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी ने रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें सेक्टर-3 निवासी शशिभूषण ओझा मुकुल व अन्य लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मांझी ने शिकायत में कहा है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे एक झामुमो कार्यकर्ता ने उन्हें घटना की जानकारी दी. कार्यकर्ता के अनुसार, शशिभूषण ने गुरुजी की तस्वीर को फ्रेम से उखाड़कर हटा दिया और उसकी जगह अपने पिता गौरी शंकर ओझा की तस्वीर लगा दी.

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा.

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में झामुमो समर्थक टाउन हॉल के समीप पहुंच गये. समर्थकों ने तैल-चित्र पर लगाया गया पोस्टर हटा दिया. इसके बाद सभी एकजुट होकर बीएस सिटी थाना पहुंचे और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुदामा दास घटनास्थल पर पहुंचे और जा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola