Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो लोग घायल
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में टांड़ मोहनपुर के युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
जरीडीह थाना क्षेत्र में जैनामोड़-फुसरो रोड पर मिश्रा साइड दुर्गा मंदिर के समीप दुर्घटना में टांड़ मोहनपुर निवासी 18 वर्षीय जीतन सिंह (पिता-रति सिंह) की मौत हो गयी. घटना सोमवार की रात लगभग नौ बजे की है. जीतन सिंह, दुर्गा सिंह व संदीप मुर्मू एक बाइक से भूचुंगडीह से तुपकाडीह एक शादी समारोह में जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आने से जीतन सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गयी. अन्य दोनों युवक घायल हो गये. पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जीतन के शव को बीजीएच के शव गृह भेजा गया. दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाना ले गयी.
बाइक के धक्के से दुकानदार जख्मी
पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पुराने स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार की शाम को बाइक की टक्कर से एक दुकानदार घायल हो गया. घायल जगदीश केवट (75 वर्ष) सदमाकला पंचायत के चंद्रपुरा गांव के रहने वाले हैं. पेटरवार तेनुचौक में अपनी दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे. पीछे से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया. पेटरवार थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने उन्हें पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










