Bokaro News : चलकरी में कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चलकरी में कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चलकरी पंचायत के गिरि टोला में शनिवार को पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रामचरितमानस महायज्ञ कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ.

विज्ञापन

बेरमो, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चलकरी पंचायत के गिरि टोला में शनिवार को पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रामचरितमानस महायज्ञ कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ. यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंची. यहां पूजा के बाद बेरमो पुल के समीप दामोदर नदी तट में कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा यज्ञस्थल पहुंची. गोवर्द्धन बनर्जी, आचार्यों व पुरोहितों द्वारा कलशों की स्थापना कर यज्ञाग्नि का आह्वान किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया. आचार्य रामशरण गिरि की अगुआई में निकली कलश यात्रा में 101कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल थीं. अन्य सैकड़ों श्रद्धालु भी थे. श्रद्धालुओं के लिए मंडल टोला और ठाकुर टोला में पेयजल, शरबत व नींबू पानी की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर विस्थापित नेता काशीनाथ केवट, मुन्ना गिरि, कामेश्वर गिरि, रूपलाल गिरि, अशोक मंडल, मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर, देवानंद गिरि ,सुदामा गिरि, अर्जुन गिरि, महेश गिरि आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola