Bokaro News : मिनी ट्रक के धक्के से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मिनी ट्रक के धक्के से महिला की मौत

Bokaro News : उकरीद मोड़ में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

विज्ञापन

सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के उकरीद मोड़ में सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृत शीला देवी (43 वर्ष) सोनाटांड़ की रहने वाली है. धक्का मारने वाला मिनी ट्रक (जेएच 09 एयू-0923) जैनामोड़ की तरफ से आ रहा था. दुर्घटना के बाद आइटीआइ चास की तरफ फरार हो गया. महिला को घटनास्थल से कैंप दो सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

लोगों ने किया रोड जाम

मौत की खबर से गुस्साये परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ एनएच को जाम कर दिया. इसके कारण वाहनों की कतारें लग गयीं. कई वाहन नयामोड के रास्ते एलएच की ओर से निकल गये. सेक्टर 12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास व माराफारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आजाद खान पहुंचे. जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. आक्रोशित लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए. जिला प्रशासन की प्रतिनिधि के तौर पर दंडाधिकारी सत्यबाला घटनास्थल पर पहुंचीं और वार्ता की. लोगों ने धक्का मारने वाले वाहन की पहचान करने, एनएच के तीन मुहाने पर एक गोलंबर बनाने और गोलंबर पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की मांग की. पुलिस व प्रशासन ने सभी मांगों को मान लिया. लगभग तीन घंटे बाद सड़क जाम को समाप्त कर दिया गया. ट्रक बेरमो का है. फिलहाल ट्रक कहां है, पुलिस पता लगा रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola