Bokaro News : जलापूर्ति योजना के कर्मचारी गये हड़ताल पर
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज एक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं.
विज्ञापन
चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज एक के सभी कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बुधवार की शाम से हड़ताल शुरू की. गुरुवार से लोगों को सप्लाई पानी नहीं मिलेगा. चास के पुपुनकी दामोदर तट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत कर्मी कंचन महतो, मकसूद अंसारी, पिंटू दास, अशोक कुमार महतो, संतोष राम, राजकुमार, रूपलाल महतो, मकसूद आलम, मुन्ना अंसारी, लालदेव गोप, बिरेन गोप सहित अन्य ने कहा कि डेढ़ साल से हमलोगों का वेतन नहीं बढ़ाया गया है. निगम और एजेंसी द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिलता है. जब तक मांग पूरी नहीं हाेगी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के समक्ष धरना जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










