Bokaro News : कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में 12 दिनों से जलापूर्ति बाधित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में 12 दिनों से जलापूर्ति बाधित

Bokaro News : सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में लगभग 12 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है.

विज्ञापन

बेरमो. सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में लगभग 12 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है. मरीजों की सूचना पर आरसीएमयू के कथारा क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस अस्पताल पहुंचे. अस्पताल की छत पर जाकर पाइपलाइन देखा. इसके बाद कथारा कोलियरी के इएंडएम विभाग के प्रोजेक्ट इंजीनियर कौशल कुमार व सिविल विभाग के ओवरसीयर कृष्ण मोहन कुमार के साथ अस्पताल के मेन पाइपलाइन व अन्य जगहों का निरीक्षण किया. श्रमिक नेता से कहा गया कि मंगलवार से पाइपलाइन का मरम्मत कार्य शुरू किया जायेगा. बबलू फ्रांसिस ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में पानी की समस्या दुर्भाग्य है. मौके पर कांग्रेस नेता विजय पटेल, पिंटू शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola