Bokaro News : त्याेहार में माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : त्याेहार में माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

Bokaro News : त्याेहार में माहौल खराब करने वालों को प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को डीसी अजय नाथ झा व एसपी नाथू सिंह मीना ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन कर बकरीद पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी. डीसी ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. विधि-व्यवस्था बिगाड़ने व अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की पोस्ट, फोटो व संदेश साझा करने से पूर्व सत्यता जांच लें. प्रशासन अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है. लोग निर्भीक होकर आपसी भाईचारे व सामूहिक सांस्कृतिक सौहार्द के साथ पर्व मनायें. किसी प्रकार की सूचना मिलने पर सीधे जिला नियंत्रण कक्ष, मीडिया पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साझा करें. डीसी ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व डीएसपी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. सभी अधिकारियों को अननॉन, मीडिया प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों के कॉल रिसीव करने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने कहा कि विशेष शाखा से प्राप्त इनपुट सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ साझा कर दिये गये हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. सभी स्थानों पर संयुक्त फ्लैग मार्च किया जा रहा है. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नौ क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) भी तैनात की गयी हैं. पुलिस बल को बकरीद पर्व के दो दिन बाद तक प्रतिनियुक्त रखा गया है. नमाज अदा करने का समय निर्धारित किया गया है. सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का भी गठन किया गया है. मौके पर डीपीआरओ रवि कुमार व एडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह मौजूद थे.

विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

डीसी व एसपी के नेतृत्व में बुधवार को बोकारो व चास के इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया. इसमें चास बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय पवन कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन, ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद, इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, नवीन कुमार सिंह, संजय कुमार, संगीता कुमारी, नीतिश कुमार, सुभाष चंद्र सिंह, खुर्शीद आलम व आजाद खान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी के साथ रक्षक राइडर शामिल थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola