ePaper

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से ग्रामीणों को होगा लाभ : डीटीओ

Updated at : 10 Jun 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से ग्रामीणों को होगा लाभ : डीटीओ

प्रचार वाहन व स्टॉल के माध्यम से लोगों को दी जा रही जानकारी

विज्ञापन

बोकारो. डीसी विजया जाधव के निर्देश पर डीटीओ वंदना शेजवलकर की देखरेख में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर बोकारो स्टील सिटी अंतर्गत नया मोड़ में स्टॉल व प्रचार वाहन की ओर से सोमवार से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. लोगों को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के बारे में जानकारी दी गयी. डीटीओ ने कहा कि राज्य के ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क परिवहन आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इस कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों को प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की जानी है. ताकि दूर दराज के गांव में रहने वाले लोगों को सुलभ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो सके. इसके लिए अस्पताल, विद्यालय, महाविद्यालय, हॉट-बाजार, रेलवे स्टेशन, ग्रामीण क्षेत्र व सार्वजनिक स्थलों को ध्यान में रखकर रूट बनाने को कहा गया. उन्होंने कहा कि गाड़ी ग्राम योजना रूट निर्धारण में सार्वजनिक उपयोगिता वाले स्थलों का विशेष ध्यान रखें ताकि इस योजना के तहत बस के संचालन के लिए इस तरह रूट निर्धारित करें कि अस्पताल, विद्यालय, कॉलेज, हॉट बाजार और रेलवे स्टेशन अवस्थित होकर इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. योजना की उपयोगिता भी बनी रहेगी.

सभी वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय और कॉलेज के विद्यार्थी, दिव्यांग, एचआइवी पॉजिटिव, विधवा और झारखंड आंदोलनकारी को बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा

: इस योजना के तहत सभी वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय और कॉलेज के विद्यार्थी, दिव्यांग, एचआईवी पॉजिटिव, विधवा और झारखंड आंदोलनकारी को बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि निर्धारित रूटों पर बस संचालित करने वाले बस संचालकों को वाहन खरीद कर सब्सिडी दी जायेगी. इसके अलावा परमिट और फिटनेस शुल्क माफ कर दिया जायेगा. वित्तीय प्रोत्साहन के तहत मात्र एक रुपये के शुल्क में मार्ग कर, परमिट शुल्क व निबंधन शुल्क देना होगा. साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में नयी गाड़ियों का परिचालन होना है, जिसमें सात सीटर व 42 सीटर वहां हो सकते हैं, जिसमें राज्य सरकार के तरफ से नई गाड़ी की खरीद पर सब्सिडी एवं पंजीयन में वन टाइम छूट दी जायेगी. जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola