Bokaro News : विहिप और बजरंगदल ने निकाली शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विहिप और बजरंगदल ने निकाली शोभा यात्रा

Bokaro News : रामनवमी को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल गोमिया शाखा की ओर से गोमिया में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

गोमिया. रामनवमी को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल गोमिया शाखा की ओर से गोमिया में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. स्वांग वन बी स्थित शिव मंदिर में पूजा और प्रसाद वितरण के बाद निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने बाइकों से हजारी मोड़, कोठी टांड़, पुराना सिनेमा हॉल, गोमिया मोड़, बैंक मोड़, आइइएल रोड, गवर्नमेंट कॉलोनी, थाना चौक, गोमिया बस्ती, साड़म, होसिर का भ्रमण किया और वापस स्वांग स्थित नेहरू ग्राउंड पहुंचे. शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम, जय श्री हनुमान आदि के नारे लगाये गये. शोभा यात्रा में विहिप के प्रांतीय सेवा सदस्य विनय कुमार, जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, जिला मंत्री शिशु ठाकुर, जिला सह मंत्री महेश स्वर्णकार, राजेश दुबे, जिप सदस्य आकाशलाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिन्हा, अरविंद गुप्ता, शंकर वर्मा, दीपक वर्मा, अमर सोनी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, आलोक अग्रवाल, रितेश यादव, अरविंद कुमार, बिनोद यादव, मृत्युंजय सिंह, सुमंजय सिंह, मुन्ना सिंह, धीरेंद्र प्रजापति, बिनोद साव, नितेश श्रीवास्तव, सुमित कुमार, बंटी पांडेय, दिलीप प्रजापति, सूरज सोनी, संजीत पासवान, जितेंद्र ठाकुर, उमेश ठाकुर आदि शामिल थे.

पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

महुआटांड़. पुलिस और प्रशासन की ओर से महुआटांड़ व जगेश्वर बिहार थाना और ललपनिया ओपी क्षेत्र में शनिवार को फ्लैग मार्च किया गया. रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी. फ्लैग मार्च में बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, एसडीपीओ बीएन सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, महुआटांड़ थाना प्रभारी रंजीत यादव, जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी कांति बिलास अविनाश, ललपनिया ओपी प्रभारी शशि शेखर सहित कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola