Bokaro News : कैमरून में फंसे दो मजदूरों की हुई वतन वापसी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 04 Sep 2025 12:15 AM

विज्ञापन

Bokaro News : कैमरून में फंसे अन्य दो मजदूरों की भी वतन वापसी हो गयी है.

विज्ञापन

ललपनिया, कैमरून में फंसे दो मजदूरों की भी वतन वापसी हो गयी है. इसमें हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी निवासी फूलचंद मुर्मू और बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी बबलू सोरेन शामिल हैं. मालूम हो कि हजारीबाग और बोकारो जिला के 19 मजदूर काम करने कैमरून गये थे. ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में काम करते थे. कंपनी द्वारा दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा था. परेशान मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगायी थी. इसके बाद सरकार ने पहल की. पूर्व में 17 मजदूर लौटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola