Bokaro News: हाइवा ने खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर, छह घंटे बड़ी गाड़ियों का परिचालन रहा बंद

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र गवाई पुल एनएच 32 के समीप घटी घटना, काफी मशक्कत के बाद हटाया गया जाम.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र गवाई पुल एनएच 32 के समीप खड़ी ट्रेलर को हाइवा ने शुक्रवार की अहले सुबह टक्कर मार दी. दोनों वाहनों की टक्कर पुल के बीचों बीच होने के कारण बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद हो गया. इससे जाम लग गया. दोनों गाड़ियों का आगे हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या एमएच 34 बीजेड 1993 दो दिनों से खराब होने के कारण दो दिनों से खड़ी थी. विपरीत दिशा पुरुलिया से आ रहे हाइवा संख्या जेएच 05 बी यू 6633 ने जोरदार टक्कर मार दी. चालक बाल-बाल बच गया व घटना स्थल से भाग गया. वही दोनों वाहन पुलके बीचों-बीच हो गये, जिससे बड़ी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया. छोटे वाहन बाइक व अन्य गाड़ियों का परिचालन हो रहा था. जानकारी के अनुसार घटना अहले सुबह तीन बजे की है. सुबह नौ बजे तक रोड जाम रहा. पिंड्राजोरा गवाई पुल से लेकर चौवाटांड़ मोड़ लगभग एक किलोमीटर तथा पुल के उस छोर बेडानी मोड़ तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी. काफी मशक्कत के बाद पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटाया. तब जाकर परिचालन शुरू हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola