Bokaro News: मतदान दिवस पर चास नगर निगम क्षेत्र का बॉर्डर गरगा पुल रहेगा सील

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 20 Feb 2026 11:16 PM

विज्ञापन

Bokaro News: 23 फरवरी को केवल मतदाताओं को ही प्रवेश की अनुमति, बड़े वाहनों की भी रहेगी नो इंट्री.

विज्ञापन

बोकारो, मतदान दिवस 23 फरवरी को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से चास नगर निगम क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी कि मतदान के दिन चास नगर निगम क्षेत्र का प्रमुख प्रवेश मार्ग गरगा पुल सील रहेगा. यह निर्णय निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है. प्रशासन द्वारा बताया गया है कि बीएस सिटी क्षेत्र से मतदान दिवस पर गरगा पुल के रास्ते केवल मतदाताओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. मतदाताओं को अपना पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा. बिना वैध कारण या पहचान के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. सुरक्षा बलों द्वारा सघन जांच की जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. मतदान प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाने के लिए बड़े व्यावसायिक वाहनों, भारी मालवाहक ट्रकों एवं अनावश्यक यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही प्रशासनिक अनुमति के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गयी है तथा संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती रहेगी. चेक पोस्ट पर सतत निगरानी की जायेगी ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचन को लोकतंत्र का महापर्व मानते हुए प्रशासन का सहयोग करें तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में अपनी सहभागिता निभाएं.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola