चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 11:44 PM
तीन जून को पुरुलिया निवासी ने बालीडीह थाना में दर्ज कराया था मामल, मखदुमपुर से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
बोकारो. बालीडीह थाना इंस्पेक्टर सह प्रभारी संजय कुमार एंड टीम ने दो दिन के अंदर चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी को भी गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. आरोपी रेलवे फाटक निवासी अजय विश्वकर्मा (29 वर्ष) व हैसाबातू निवासी अमानुल्ला अंसारी उर्फ अल्टा (32 वर्ष) हैं. इनके पास से बाइक (डब्लूबी56के-9788), पांच स्मार्ट फोन, एक की-पैड मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन जून को हीरोडीह (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) निवासी सरफराज अंसारी ने थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. बताया था कि सिवनडीह के मखदुमपुर में कपड़ा सिलाई सेंटर के बाहर से बाइक चोरी हो गयी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. छह जून को मखदुमपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विधालय उर्दू हैसाबातु के समीप चोरी के दो आरोपी बाइक के साथ खड़े मिले. टीम को अलर्ट किया गया. इसके बाद दोनों बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिये गये. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर के अलावा, पुअनि शशिकांत ठाकुर, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, विरमणी कुमार, आरक्षी अमित कुमार सिंह, इलयास अंसारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










