Bokaro News : अवैध कोयला उत्खनन के लिए बनी सुरंगें ध्वस्त
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 28 Mar 2025 11:00 PM
Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के बघरैया सहित अन्य क्षेत्रों में कोयला के अवैध उत्खनन के लिए बनायी गयी कई सुरंगों को ब्लास्टिंग कर ध्वस्त कर दिया गया.
ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के बघरैया सहित अन्य क्षेत्रों (सीसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि) में कोयला के अवैध उत्खनन के लिए बनायी गयी कई कई सुरंगों को शुक्रवार को ब्लास्टिंग कर ध्वस्त कर दिया गया. वन विभाग के अलावा माइनिंग के अधिकारियों व पुलिस बल की उपस्थिति में ब्लास्टिंग की गयी. मौके पर वन विभाग के प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप कारवारी, कोतरे बसतपूर कोलियरी के पीओ, रहावन पुलिस के अलावा अजित कुमार मुर्मू, विकास कुमार महतो, दीपक कुमार महतो आदि उपस्थित थे.
46 टन अवैध कोयला जब्त
फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया की अमलो रेलवे साइडिंग के समीप तालाब किनारे सुरक्षा विभाग व सीआइएसएफ की टीम ने छापेमारी कर 46 टन अवैध कोयला जब्त किया. बाद में इसे साइडिंग के क्रशर में डंप करा दिया गया. एरिया सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस व सीआइएसएफ की मदद से कोयला चोरी पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी है. कोयला चोरी में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सीआइएसएफ इंस्पेक्टर एके सिंह, महिपाल सिंह, एरिया सुरक्षा प्रभारी शिलचंद, कृपाल सिंह, आनाम वारिश, मानिक दिगार, मुकेश कुमार, शंकर दास, सुमितो मांझी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










