तीन चालकों को भेजा गया जेल, पशु क्रूरता की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 11:54 PM
बरमसिया पुलिस ने मवेशी लदे सात वाहन किये थे जब्त
चंदनकियारी. बरमसिया पुलिस ने बुधवार को मवेशी से भरे सात वाहन को जब्त करने के मामले में गुरुवार को तीन चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,चंदनकियारी मेडिकल जांचोपरांत जेल भेज दिया. साथ ही अन्य चालक, गाड़ी मालिक व पशु मालिकों के लिए खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. चालक झरिया के लोदना निवासी प्रवीण यादव, भागा होरिलाडीह निवासी मो अजीम अंसारी व फूसबंगला निवासी यूनुस कंगाली को पुलिस ने जेल भेजा हैं. बताते चलें कि बुधवार की अहले सुबह पुलिस ने मवेशियों से भरे हुए सात वाहनों को जब्त किया था. वाहन पर करीब 60 से 70 मवेशी लदे थे. मवेशियों के बारे में जानकारी मांगने पर चालक कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे पाये. इसके बाद पुलिस ने वाहनों को जब्त कर तीन चालकों को गिरफ्तार किया था. इधर जब्त मवेशियों को पुलिस ने ग्रामीणों को जिम्मेनामा लिखाकर सारे मवेशियों को ग्रामीणों के हवाले कर दिया है.
वाहन की चपेट आने से बाइक सवार घायल
पेटरवार. एनएच 23 रामगढ़-बोकारो पथ पर कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के निकट गुरुवार की दोपहर एक बजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया.बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के कुर्कनालो गांव निवासी अशोक तुरी (20 वर्ष) अपनी बाइक से बोकारो की ओर जा रहा था कि दांतू के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया. इस घटना में उसका दाहिना पैर व दाहिने हाथ की अंगुली फ्रेक्चर हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










