Bokaro News : प्रिंस खान के नाम पर बोकारो के कारोबारी को दी धमकी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : प्रिंस खान के नाम पर बोकारो के कारोबारी को दी धमकी

Bokaro News : प्रिंस खान के नाम पर बोकारो के एक कारोबारी को धमकी दी गयी.

विज्ञापन

सोशल मीडिया में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद बोकारो पुलिस अलर्ट हो गयी है. वायरल ऑडियो में खुद को प्रिंस खान बताने वाला व्यक्ति बोकारो स्थित बीएमडब्ल्यू मेटल कटिंग कंपनी के मालिक सुरेश सिंह को धमकी देते सुनाई दे रहा है. ऑडियो में कंपनी पर बम फेंकने और चेतावनी के तौर पर पर्चा गिराने की बात कही गयी है. ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो क्लिप की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल एहतियातन क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी है. गश्त तेज करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी बम फेंके जाने या पर्चा मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

कंपनी के कर्मी से पुलिस ने की पूछताछ

वायरल ऑडियो में खुद को प्रिंस खान बताने वाला व्यक्ति कंपनी पर दो बम फेंकने की जिम्मेदारी लेने की बात कह रहा है. साथ ही, व्यवसायी सुरेश सिंह को चेतावनी देते हुए पर्चा फेंकवाने का भी जिक्र किया गया है. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर बालीडीह थाना पुलिस सक्रिय हो गयी है. बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह व ओपी प्रभारी आनंद आजाद ने कंपनी से जुड़े कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए सेक्टर-9 स्थित आवास से थाना बुलाया. पूछताछ में सुरेंद्र ने मामले में किसी भी तरह की जानकारी से अनभिज्ञता जतायी.

पहले भी सामने आ चुका है नाम

-वर्ष 2023-24 में प्रिंस के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले सामने आये थे

-चीरा चास, जरीडीह, चास और बेरमो थाना में इस संबंध में केस दर्ज हुए थे

-पुलिस उसके कई गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola