Bokaro News : बोकारो में आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट का होगा आयोजन

Bokaro News : 26 अप्रैल काे बोकारो में आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट का आयोजन होगा.
26 अप्रैल काे सेक्टर चार स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल तक सड़क के दोनों लेन अपराह्न दो से रात 11 बजे तक बंद रहेंगे. बीएसएल के नगर सेवा विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आम सूचना जारी की गयी है. इस दिन बीएसएल की ओर से शहरवासियों के लिए यहां आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट का आयोजन किया जायेगा. आयोजन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक होगा. आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट के माध्यम से कलाकारों, शिल्पकारों, विद्यार्थियों व रचनात्मक प्रतिभाओं को कला, कौशल और नवाचारों को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. हस्तशिल्प व हस्तनिर्मित उत्पादों, पारंपरिक व आधुनिक चित्रकला, स्केचिंग व पोर्ट्रेट कला, वॉल आर्ट और सजावटी कलाकृतियों सहित विभिन्न कलात्मक विधाओं की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. विज्ञान से जुड़े रचनात्मक व अभिनव प्रदर्शनों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को वैज्ञानिक सोच और कौशल प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. लोग हस्तनिर्मित उत्पाद व कलाकृतियों की खरीदारी कर सकेंगे. फूड स्टॉल्स भी लगेंगे, जिसमें लोग व्यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे.
50 से अधिक स्टॉल्स की हो चुकी है बुकिंग
आयोजन को लेकर अब तक विभिन्न श्रेणियों में 50 से अधिक स्टॉल्स की बुकिंग हो चुकी है. आयोजन में बीएसएल कर्मी व उनके परिवार के सदस्य भी स्टॉल्स लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




