Bokaro News : बीएसएल के चार सेक्टरों में 170 ब्लॉक हैं डैमेज

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल के चार सेक्टरों में 170 ब्लॉक हैं डैमेज

Bokaro News : बीएसएल टाउनशिप के चार सेक्टरों में 170 ब्लॉक डैमेज घोषित हैं.

विज्ञापन

बीएसएल टाउनशिप के चार सेक्टरों में 170 ब्लॉक डैमेज घोषित हैं. इसमें सेक्टर 12 में 149, सेक्टर छह में 19 और सेक्टर दो व सेक्टर नौ में एक-एक ब्लॉक हैं. बीएसएल प्रबंधन ब्लॉक को खाली करने को लेकर कई बार नोटिस दे चुका है. इसके बावजूद कुछ वैध और बहुत से लोग अवैध ढंग से इसमें रह रहे हैं.

नगर प्रशासन विभाग (सिविल अनुभाग) ने क्षतिग्रस्त ब्लॉक की सूची घोषित कर दी है. प्रबंधन क्षतिग्रस्त आवासों के बदले दूसरे आवास के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर चुका है. इससे संबंधित सूचना भी जारी कर दी गयी है. बीएसएल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि डैमेज ब्लॉक के आवासों के गिरने की आशंका है, जिससे जान-माल की भारी क्षति हो सकती है. यदि डैमेज घोषित ब्लॉक में रहने वाले आवंटनधारी सहयोग नहीं करते हैं और इस दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे. प्रबंधन जवाबदेह नहीं होगा.

आवास लाइसेंस का नवीनीकरण तुरंत करायें

प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में केवल उन्हीं पूर्व कर्मियों का आवास स्थानांतरित किया जायेगा, जिन्होंने आवास का लाइसेंस नवीकरण करा लिया है. इससे संबंधित आम सूचना बीएसएल की ओर से एक सप्ताह पूर्व ही जारी की गयी है. डैमेज घोषित ब्लॉक में रहने वाले जिन आवंटनधारियों ने अभी तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है, तुरंत करायें.

सेक्टर 06 डी : क्वार्टर नंबर 1127 से 1135 तक वाला ब्लॉक

इस ब्लॉक में कुल नौ क्वार्टर है. अधिकतर खाली हैं. दो-तीन में लोग रहे हैं. इनका कहना है कि कई बार मांग की है कि क्वार्टर दिया जाये. लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है. जब तक क्वार्टर नहीं मिलेगा, परिवार को लेकर कहां जायेंगे.

सेक्टर 09 डी : क्वार्टर नंबर 1473 से 1488 वाला ब्लॉक

इस ब्लॉक में 16 क्वार्टर हैं. अभी क्वार्टरों में लोग रह रहे हैं. ब्लॉक की स्थिति दिन-प्रतिदिन खतरनाक होती जा रही है. बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. कई जगहों पर सीढ़ियां और बालकनी भी टूटने की कगार पर हैं.

सेक्टर 02 डी : क्वार्टर नंबर 2313 से लेकर 2320 तक वाला ब्लॉक

इस ब्लॉक में आठ क्वार्टर हैं. सभी में लोग रह रहे हैं. इन्होंने बताया कि प्रबंधन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी मरम्मत नहीं हुई. अब पता चल रहा है कि हमारे क्वार्टर और ब्लॉक को डैमेज घोषित कर दिया गया है. जिस क्वार्टर की मरम्मत संभव है, कराई जाये.

सेक्टर 12 ए : क्वार्टर नंबर 2025 से लेकर 2030 तक वाला ब्लॉक

ब्लॉक में छह क्वार्टर हैं. चार क्वार्टरों में लोग रह रहे हैं. लोगों ने कहा कि बरसात में छत से पानी टपकता है. कई क्वार्टर इतने जर्जर हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है. प्रबंधन ब्लॉक को खाली करने की नोटिस दे चुका है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola