डीएवी सेक्टर-04 में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

1314 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के डीएवी सेक्टर-04 स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, बोकारो डीएवी स्कूल-04 में आषाढ़ मास की रिमझिम वर्षा के बीच प्रकृति को और अधिक हरा-भरा व समृद्ध बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया. शुभारंभ प्राचार्य एसके मिश्रा ने पौधरोपण कर किया. कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि पौधा लगाएं और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें.

आपके शहर में

विज्ञापन


जन्मदिन, विशेष अवसरों व पारिवारिक उत्सवों पर पौधरोपण को परंपरा के रूप में अपनाएं. विद्यार्थियों ने पोस्टर व प्रेरक संदेश के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया. विद्यालय परिसर में लगाये गये पौधों की देखरेख का उत्तरदायित्व विद्यार्थियों ने स्वीकार किया. आयोजन केवल पौधारोपण तक सीमित न रह कर प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय जागरूकता व सतत विकास के संदेश का सशक्त माध्यम बना.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola