चंद्रपुरा में एक ही रात कई दुकानों व एक घर से चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2024 10:43 PM
चंद्रपुरा में एक ही रात कई दुकानों व एक घर से चोरी
चंद्रपुरा. शनिवार की रात को चंद्रपुरा में कई दुकानों व एक घर से चोरी हो गयी. स्टेशन रोड के जगन्नाथ मंदिर के सामने तीन दुकानों की एडवेस्टस शीट तोड़ कर चोर घुसे. बर्तन दुकान के मालिक राहुल ने बताया कि 14 हजार नगदी समेत 30 हजार रुपये के कांसे व पीतल के बर्तन, दो कुकर व मिक्सर की चोरी हुई है. लक्ष्मी नारायण सिंघल की चावल व आटा दुकान से 10 हजार नगदी की चोरी हो गयी. एक खाली दुकान से चोरों कों कुछ नहीं मिला. इसके अलावा निमियां मोड़ स्वीपर कॉलोनी में संदीप राम के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की. यह परिवार शनिवार की शाम को एक शादी समारोह में गया हुआ था. सुबह आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी दी. कितने की चोरी हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. इधर, स्टेशन रोड स्थित चांदनी मार्केट में एक पान गुमटी में भी चोरी का प्रयास किया गया. राजाबेड़ा में प्रशांत बनर्जी की झोपड़ीनुमा दुकान में भी चोरी की घटना घटी है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि बहुत जल्द चोरी की घटनाओं का उद्भेदन किया जायेगा. सूचना है कि कई संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










