दुर्गापुर से पैदल आये सात मजदूरों को युवकों ने की मदद

दुर्गापुर से पैदल चलकर रविवार की शाम चंद्रपुरा स्टेशन पहुंचे पेटरवार के सात मजदूरों की स्थानीय युवकों ने मदद की व सोमवार को उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया
-
दुर्गापुर से पैदल आये सात मजदूरों को युवकों ने की मदद
-
वाहन से पेटरवार के लिये रवाना होते मजदूर
चंद्रपुरा : दुर्गापुर से पैदल चलकर रविवार की शाम चंद्रपुरा स्टेशन पहुंचे पेटरवार के सात मजदूरों की स्थानीय युवकों ने मदद की व सोमवार को उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया. रविवार की रात राहुल कुमार, सोनू प्रसाद सहित अन्य युवकों ने सभी को खाना खिलाया और सोमवार को नाश्ता कराने के बाद पुलिस प्रशासन से वाहन का आदेश लेकर उक्त मजदूरों को पेटरवार भिजवाया़ टाटा मैजिक वाहन से रवाना हुए मजदूरों में घनश्याम कपरदार, विजय करमाली, वीरेंद्र भोक्ता, बिरन करमाली, रमेश करमाली, सोहराय बेदिया, लघुमर बेदिया थे़ बताया जाता है कि दुर्गापुर में ठेकेदारी में काम करने वाले उक्त मजदूर लॉकडाउन के कारण वहां फंस गये थे़ बाद में किसी तरह पैदल निकल कर वे यहां तक पहुंचे थे.
पटना से चंद्रपुरा पहुंचे सात मजदूर
चंद्रपुरा : पटना में काम करने वाले चंद्रपुरा स्थित नाला पट्टी के सात मजदूर सोमवार की शाम यहां पहुंचे़ प्रखंड कार्यालय में शाम को सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जांच करने वाले स्वास्थ्य केंद्र रटारी के एनपीडब्ल्यू अवध किशोर पांडेय ने सभी को ठीक बताया. पटना से पैदल चलकर आये मजदूरों में शिवशंकर साहनी, अरविंद साहनी, भोला साहनी, मनोज साहनी, नरेश साहनी, संतोष साहनी व टुनटुन कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




