Bokaro News : बालीडीह के फैक्ट्री मालिक से मांगी गयी रंगदारी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बालीडीह के फैक्ट्री मालिक से मांगी गयी रंगदारी

Bokaro News : बालीडीह के फैक्ट्री मालिक से रंगदारी की मांग की गयी है.

विज्ञापन

बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इएसएच इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री के मालिक लोहांचल निवासी संजय राय को मोबाइल पर मैसेज भेज कर रंगदारी की मांग की गयी है. श्री राय ने बालीडीह थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा कि 15 मार्च की दोपहर मोबाइल नंबर 7644076531 से धमकी वाला मैसेज आया. रंगदारी नहीं देने पर धमकी दी गयी. परिवार सहित उन पर नजर रखे जाने की बात कही गयी. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ज्ञात कि कुछ दिन पहले बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन बीएमडब्ल्यू प्रोजेक्ट के काम में लगे लोगों से रंगदारी की मांग की गयी थी. इसके बाद एक स्क्रैप सह लीकर व्यवसायी को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. इन मामलों में भी पुलिस अनुसंधान कर रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola