Bokaro News : शाम में शिलान्यास, रात में तोड़े गये शिलापट्ट

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : शाम में शिलान्यास, रात में तोड़े गये शिलापट्ट

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो में शनिवार की रात को योजनाओं के दो शिलापट्ट तोड़ दिये गये.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, नावाडीह प्रखंड अंतर्गत गोनियाटो पंचायत में शनिवार को डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया था. रात को असामाजिक तत्वों ने लगाये गये शिलापट्टों को तोड़ दिया. मामले को लेकर विधायक ने कहा कि विरोध करने वालों की इतनी ही हिम्मत थी, तो शिलान्यास के समय सामने खड़े होकर विरोध करते. रात के अंधेरे में शिलापट्ट तोड़ना कायरता के अलावा कुछ नहीं है. विकास की राह रोकने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी. विपक्ष के इशारे पर शिलापट्ट तोड़े गये. मामले को लेकर पेंक नारायणपुर थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola