Bokaro News : वर्ष 1948 से रामनवमी जुलूस निकाल रहा नवयुवक दल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : वर्ष 1948 से रामनवमी जुलूस निकाल रहा नवयुवक दल

Bokaro News : चास में वर्ष 1948 से नवयुवक दल की ओर से रामनवमी जुलूस निकाला जा रहा है.

विज्ञापन

चास महावीर चौक स्थित श्रीश्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर के परिसर से वर्ष 1948 से नवयुवक दल की ओर से रामनवमी जुलूस निकाला जा रहा है. साथ ही पारंपरिक हथियार खेल का आयोजन किया जाता रहा है. इसको लेकर खिलाड़ी तैयारी में लग गये हैं. यह अखाड़ा चास-बोकारो के सबसे पुराने अखाड़ाें में से एक है. रामनवमी के दिन महावीर चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जो पुराना बाजार, चेक पोस्ट, बाइपास, धर्मशाला चौक होते हुए महावीर चौक पहुंचती है. इस वर्ष कमेटी की ओर से विशेष आयोजन का निर्णय लिया गया है. रामनवमी की शोभा यात्रा में राम दरबार, शिव परिवार व राधा-कृष्ण की झांकी भी होगी. शोभा यात्रा के माध्यम से कलाकार झारखंड की संस्कृति को दिखायेंगे और बच्चे सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे. पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें सभी धर्म और समुदाय के लोग शामिल होंगे.

ये जुटे हैं तैयारी में

आयोजन समिति के सदस्य बंकू बिहारी सिंह, जगन्नाथ बाउरी आदि ने बताया कि सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला जायेगा. जिला प्रशासन के नियमों का भी पालन होगा. आयोजक समिति में नेपाल प्रमाणिक, पतित पावन सिंह, मथुरा मोदक, सत्यनारायण मोदक, दिलीप प्रमाणिक, गणेश रजक, विदेशी सिंह, चित्तो मोदक, महावीर मोदक, पवन मोदक, विश्वनाथ मोदक, गिरिधारी पिलानिया, मधुसूदन बाउरी, बिनोद दत्ता, नीलकमल कुमार, सुदाम मोदक, मंटू अड्डी, दिनेश गुप्ता, सत्य मोदक, सपन बाउरी, समर मंडल, राजू मोदक आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola