Bokaro News : पार्क बन गया मवेशियों का अड्डा

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 14 May 2026 1:20 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चास के भोलूर बांध के किनारे बना अमृत पार्क बेकार हो गया.

विज्ञापन

चास नगर निगम की ओर से वर्ष 2015 से 2019 के बीच अमृत योजना के तहत पांच अमृत पार्क का निर्माण किया गया. इनमें से चार पार्क नगर निगम क्षेत्र और एक पार्क बोकारो क्षेत्र में बना है. इसमें से चास के भोलूर बांध के किनारे लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बना अमृत पार्क रखरखाव के अभाव में बेकार हो गया. लोगों के घूमने और बच्चों के खेलने के लिए बना यह पार्क अब मवेशियों का अड्डा बन गया है. साथ ही असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है. पार्क की चहारदीवारी टूटने और गेट खुला रहने के कारण मवेशी आसानी से अंदर आ जाते है. पार्क में लगे ग्रिल और जिम के उपकरण चोरी हो गये. बच्चों के खेलने के लिए लगे विभिन्न प्रकार के झूले आदि रखरखाव के अभाव में बेकार हो गये. स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम द्वारा इस पर पहल नहीं की गयी.

सही ढंग से नहीं हुआ भोलूर बांध का जीर्णोद्धार कार्य

वार्ड 14 की पार्षद मंजू देवी, ब्योमकेश बाउरी, सिदाम आचार्य, मुकेश कुमार, काली आचार्य आदि ने कहा कि पार्क के निर्माण के बाद भोलूर बांध के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 47 लाख रुपये का टेंडर हुआ. लेकिन सही तरीके से कार्य नहीं हुआ. तालाब की स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गयी है. तालाब का सफाई कर नाली का पानी घुसने से रोकना जरूरी है. तालाब की जमीन की सही तरीके से नापी करा कर चारों ओर घाट का निर्माण कर इसका सौंदर्यीकरण कराने की जरूरत है.

बोर्ड की बैठक में उठा गया है मुद्दा

चास नगर निगम के बोर्ड की बैठक में स्थानीय पार्षद अमर स्वर्णकार ने पार्क की बदहाली का मुद्दा को उठाया था. कहा था कि गलत जगह में पार्क बनाये जाने के कारण आज यह हाल हो गया. पार्क बनने के बाद नाली का निर्माण हुआ, लेकिन नाली को तोड़ दिया गया है और पूरा नाली का पानी भोलूर बांध में जा रहा है. तालाब का पानी दूषित हो गया है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola