ePaper

विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

Updated at : 18 Aug 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन

गांधीनगर. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने रविवार को बेरमो पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी पंचायत में 20.50 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किया. इसमें बेरमो दक्षिणी में पुराना एक्सकैवेशन के पास बजरंगबली के बगल में सामुदायिक भवन (पांच लाख), बेरमो पश्चिमी के फ्राइडे बाजार काली मंदिर संघर्ष क्लब के पास चहारदीवारी (पांच लाख), लंबी सेंटर में सामुदायिक भवन (पांच लाख), बेरमो पूर्वी के हरिजन दुर्गा मंदिर में शेड (3.50 लाख), कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल गांधीनगर के पीछे विधायक मद से निर्मित सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार (दो लाख) योजनाएं शामिल हैं. इस दौरान विधायक ने कहा कि विधायक मद के अलावा सरकार के विभिन्न विकास मदों से क्षेत्र में जनोपयोगी कार्य कराये जा रहे हैं. हेमंत सरकार प्रमुखता से प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. मौके पर राकोमयू के सुबोध सिंह पवार, निवर्तमान वार्ड पार्षद राजू सिंह, कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि पम्मी सिंह, मुखिया पुष्पा देवी, आरती कुमारी, पंसस रूमा देवी, दीपक कुमार गोप, राखी रवानी, श्याम नारायण सतनामी, सेठ राम बंजारा, मोहनलाल रात्रे, सनत कुमार, मुन्ना सिंह, शिवनारायण गोप, अजय हाड़ी, शैलेंद्र हरि, संजय हरि, अभय बारिक, अर्जुन हरि, महेंद्र हरि, अमित, मुन्ना सिन्हा, रूपेश चौहान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola