Bokaro News : नगर सेवा भवन के समक्ष सर्व समाज की भूख हड़ताल जारी

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 05 Jan 2026 12:58 AM

विज्ञापन

Bokaro News : जयंत सिंह का हत्याकांड के आरोपियों का अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मांग

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो. सर्व समाज की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन रविवार को भी सेक्टर चार थाना क्षेत्र के बीएसएल नगर प्रशासन भवन के समीप जारी रही. सभी हड़ताली सेक्टर आठ निवासी मृतक जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपियों का अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं. कहा : मृतक जयंत के परिजन को न्याय दिलाने को लेकर किसी तरह का आश्वासन हमें मंजूर नहीं है. विनोद के सेक्टर छह स्थित अवैध कार्यालय को ध्वस्त किया जाये. 15 दिन के अल्टीमेटम के बाद भी अब तक कार्यालय तोड़ा नहीं गया. भूख हड़ताल में अनिल सिंह, जितेंद्र, हरि नारायण, टुनटुन कुमार व संतोष कुमार बैठे हैं. अनशन पर बैठे कई लोगों को बीपी व शुगर की शिकायत है. दवा नहीं लेने की वजह से स्वास्थ्य खराब हो रहा है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी की जांच की गयी. कई लोगों का शुगर व बीपी अनियंत्रित मिला. लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण धरना पर बैठे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा रहा है. धरना स्थल पर मौके पर रमेश यादव, मनोज पासवान, दिलीप यादव, सुरेश अग्रवाल, रामचंद्र केजरीवाल, रूपेश सिंह, शाहीद अनवर, सलमान खुर्शीद, सुनीता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola