Bokaro News : बोकारो में रामनवमी की रही धूम
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 28 Mar 2026 12:04 AM
Bokaro News : बोकारो, चास, चंदनकियारी, तलगड़िया, पिंड्राजोरा, बालीडीह, जैनामोड़, कसमार, पेटरवार में शुक्रवार को रामनवमी की धूम रही.
बोकारो, चास, चंदनकियारी, तलगड़िया, पिंड्राजोरा, बालीडीह, जैनामोड़, कसमार, पेटरवार में शुक्रवार को रामनवमी की धूम रही. जय श्री राम व जय हनुमान के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठे. जगह-जगह आकर्षक झांकी के साथ भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूसों में लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते व जयकारा नारा लगाते हुए चल रहे थे. जुलूसों में झांकी आकर्षण का केंद्र रही. जिस रास्ते से झांकी गुजरी, लोग सेल्फी लेते रहे. श्रीराम मंदिर चौक-01 में दर्जनों अखाड़ा विभिन्न क्षेत्रों से जुटे. अखाड़ा के खिलाड़ियों ने परंपरागत अस्त्र-शस्त्र के साथ हैरतअंगेज खेलों और करतबों का प्रदर्शन किया. श्री राम मंदिर में भगवान राम को 56 भोग लगाया गया. मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. खासकर, श्री राम मंदिर-सेक्टर 01 में. रामभक्तों के सेवार्थ कई संस्था व समाजसेवी लगे रहे. कहीं शरबत, कही फल, कहीं आइसक्रीम, कहीं बुंदिया व ठंडा पानी, कहीं गुड़-चना, कहीं बादाम शरबत आदि का वितरण किया गया. जुलूस को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी. जुलूस के आगे-पीछे काफी संख्या में पुलिस के जवान चल रहे थे.
चास में एक दर्जन से ज्यादा अखाड़ा समितियों ने निकाला जुलूस
रामनवमी पर चास नगर निगम क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा अखाड़ा समितियों की ओर से जुलूस निकाला गया. इसके अलावा बेलुट, बाधाडीह, कुम्हरी, पुपुनकी, मामरकुदर सहित अन्य गांवों में भी जुलूस निकाला गया. जुलूसों का मिलन चास महावीर चौक में हुआ और हैरतअंगेज खेलों व करतबों का प्रदर्शन किया गया. बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाली अखाड़ा समितियों को पुरस्कृत किया गया. यहां हिंदू मुस्लिम एकता मंच और चास थाना शांति समिति की ओर अखाड़ा समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया. श्री श्री संकट मोचन हनुमान चास जोधाडीह मोड़ की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी और श्रद्धालुओं ने बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर परिसर में दोपहर के बाद कानपुर के कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत किया, जो जुलूस के साथ भी जारी रहा. मौके पर अध्यक्ष अरविंद राय, पप्पू सिंह, संतोष ठाकुर, अविनाश कुमार, अजय राय, मंतोष ठाकुर, दिलीप सिंह, संतोष तिवारी, मनोज सिंह, सच्चिदानंद राय, टिंकू तापड़िया, दिनेश तिवारी , कुणाल सिंह, मान सिंह ,राजकुमार आदि उपस्थित थे. आइटीआइ मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन हुआ. नव युवक दल की ओर से महावीर चौक चास स्थित हनुमान मंदिर से जुलूस निकाला गया. इस दौरान लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया. छऊ नृत्य भी हुआ. मौके पर अखाड़ा के लाइसेंसधारी बंकू बिहारी सिंह, जगन्नाथ बाउरी, चित्तो मोदक ,पतित पावन सिंह, राजू मोदक, सत्यनारायण मोदक आदि थे. चास साहू मार्केट स्थित श्री जय अम्बे माता दी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमार, पार्षद राजकुमारी, कुंदन सिंह, सुनील सिंह, विजय प्रसाद, अनिल गोयल, मैक्स मिंटू गोयल, पार्षद राजकुमारी सहित श्रद्धालु शामिल थे. महिलाओं ने लाठी और तलवार खेल का प्रदर्शन भी किया. श्री महावीर अखाड़ा मछली पट्टी पुराना बाजार, बजरंग अखाड़ा मेन रोड, श्री महावीर अखाड़ा स्वर्णकार महुल्ला, बसंती दुर्गा मंदिर धीवर समिति, युवा क्रांति दल चेकपोस्ट, अन्नपूर्णा मंदिर मेन रोड, बजरंग अखाड़ा राणा प्रताप नगर की ओर से भी जुलूस निकाला गया. 15 फिट की बजरंगबली मूर्ति : श्री राम अखाड़ा धर्मशाला मोड़ के रामनवमी जुलूस में 15 फिट की बजरंगबली मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही. शोभा यात्रा में बच्चियों द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों और श्रीराम के बाल रूप की झांकी प्रस्तुत की गयी. जुलूस के दौरान अखाड़ा समिति द्वारा फूलों की बरसा की गयी. मौके पर समिति के संरक्षक मुकेश राय, अध्यक्ष नंदन सिंह, सचिव निरंजन कुमार, मनोज सिंह, करण सिंह, धर्मवीर सिंह, संदीप कुमार, पिंकू मिश्रा, संदीप टुन्ना, मोनू, टुलू सिंह, सुनील, पिंकू, कुणाल सिंह थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










