Bokaro News : अनोखा विरोध : कार्यालय के बाहर रख दिया कचरा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अनोखा विरोध : कार्यालय के बाहर रख दिया कचरा

Bokaro News : चास नगर निगम कार्यालय के बाहर रखा एक बोरा निगम की लापरवाही उजागर कर रहा है.

विज्ञापन

चास नगर निगम कार्यालय के बाहर रखा एक बोरा निगम की लापरवाही उजागर कर रहा है. चीराचास इलाके में कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत करते हुए एक नागरिक ने अनोखा विरोध दर्ज कराया. उसने अपने इलाके का कचरा बोरा में भर कर चास नगर निगम कार्यालय के बाहर रख दिया और उस पर एक पर्चा चिपका दिया. पर्चे में लिखा कि जब इलाके से कचरा उठाया ही नहीं जा रहा, तो सबसे सही जगह वही है, जहां रोज सफाई होती होगी. यानी निगम का दफ्तर. यह संदेश है कि अगर शहर की सफाई व्यवस्था सुधारी नहीं गयी, तो जनता चुप नहीं रहेगी. अब देखना है इस प्रकार का विरोध निगम की नयी सरकार पर क्या असर करता है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola