Bokaro News : मोर्चा ने अधिकारियों को सौंपा 16 सूत्री मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मोर्चा ने अधिकारियों को सौंपा 16 सूत्री मांग पत्र

Bokaro News : मूल रैयत विस्थापित मोर्चा दुगदा कोल वाशरी की ओर से बीसीसीएल के वाशरी डिविजन के मुख्य महाप्रबंधक और दुगदा कोल वाशरी के पीओ को 16 सूत्री मांग पत्र शुक्रवार को सौंपा गया.

विज्ञापन

दुगदा. मूल रैयत विस्थापित मोर्चा दुगदा कोल वाशरी की ओर से बीसीसीएल के वाशरी डिविजन के मुख्य महाप्रबंधक और दुगदा कोल वाशरी के पीओ को 16 सूत्री मांग पत्र शुक्रवार को सौंपा गया. इसके माध्यम से कहा दुगदा कोल वाशरी को जिंदल कंपनी को संचालित करने के लिए दे दिया गया है, उसमें प्रत्येक विस्थापित परिवार के सदस्यों को स्थायी नौकरी की गारंटी दी जाये. इसके अलावा विस्थापित गांवों में सुविधाएं देने. पुरानी अधिग्रहित जमीन का रिकार्ड व मुआवजा की जांच कर सार्वजनिक करने व बकाया मुआवजा देने, रैयत विस्थापितों की खाली जमीन को कृषि कार्य के लिए वापस देने, मूल विस्थापितों को मार्केट क्षेत्र में दुकान के लिए भूमि देने, कंपनी में होने वाली ठेका कार्यों में मूल रैयतों को प्राथमिकता देने, विस्थापितों के लिए टेक्निकल प्रशिक्षण केंद्र खोलने, बुढ़ाडीह व धोडधोडो के बीच नाले में पुल बनाने की मांगें शामिल हैं. मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष विवेक यादव, उपाध्यक्ष कंचन गोप, टेकलाल महतो, हरि प्रसाद साव, टेकलाल महतो, सचिव इन्द्रजीत महतो, कोषाध्यक्ष राजू महतो, राहुल यादव, विकास यादव, डेगनारायण महतो, पंसस कुलदीप महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola