Bokaro News : बोकारो सर्किट हाउस बनेगा आधुनिक, सुविधाएं होंगी बेहतर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो सर्किट हाउस बनेगा आधुनिक, सुविधाएं होंगी बेहतर

Bokaro News : बोकारो परिसदन संचालन समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बोकारो परिसदन संचालन समिति की बैठक हुई. परिसदन यानी सर्किट हाउस के संचालन के लिए नयी एजेंसी के चयन को लेकर निविदा प्रकाशित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रण (आरएफपी) पर विमर्श हुआ. उपायुक्त ने बताया कि सर्किट हाउस को आधुनिक, सुव्यवस्थित व नागरिक अनुकूल बनाया जायेगा. संचालन, रखरखाव, सुरक्षा, स्वच्छता व खानपान की व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार किया जायेगा. कर्मियों की संख्या बढ़ायी जायेगी. सभी कर्मियों के लिए ड्रेस कोड व आइडी कार्ड अनिवार्य होगा. 24 घंटे सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहेगी. पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. सफाई कर्मियों की 24×7 शिफ्ट वार तैनाती की जायेगी.

स्थानीय व्यंजनों को दिया जायेगा बढ़ावा

सर्किट हाउस में आने वाले अतिथियों के लिए बोकारो थाली, बोकारो स्पेशल वेज थाली व बोकारो स्पेशल नॉनवेज थाली की व्यवस्था की जायेगी. इनमें स्थानीय व्यंजनों को प्राथमिकता दी जायेगी. दर का निर्धारण परिसदन संचालन समिति करेगी. संचालन एजेंसी सुबह व अन्य समयों के लिए अलग से मेनू तैयार करेगी, जिसे समिति अप्रूव करेगी.

प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण करेंगे समिति के सदस्य

बताया गया कि परिसदन संचालन समिति के सदस्य प्रत्येक सप्ताह सर्किट हाउस का निरीक्षण करेंगे और विस्तृत प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपेंगे. बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक आलम, श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola