Bokaro News : बारूनी मेला में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बारूनी मेला में उमड़ी भीड़

Bokaro News : चास प्रखंड के कुम्हरी में बारूनी मेला लगा.

विज्ञापन

चास प्रखंड अंतर्गत कुम्हरी पंचायत के मोदीडीह गांव में दामोदर तट पर मंगलवार को लगे बारूनी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही श्रद्धालु दामोदर नदी के बारूनी घाट पहुंचने लगे. बोकारो व धनबाद जिला के हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगायी और भगवान श्री राम के चरण पादुका और शिव-पार्वती की पूजा की. चेचका धाम में भी पूजा की. लोगों ने मेला का भी आनंद उठाया. मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और चना-गुड़ की व्यवस्था की गयी थी.

भगवान राम आये थे यहां

धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम वनवास के दौरान चैत्र माह की 13वीं तिथि में बारूनी घाट आये थे. यहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह जाने के पूर्व घाट में स्नान कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की थी. स्थानीय लोगों ने कहा कि बारूनी स्नान का महत्व हरिद्वार और त्रिवेणी स्नान की तरह है. ऐसे यहां सालों भर लोग इस घाट में स्नान करने पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola