Bokaro News : सेल ने की रिकॉर्ड 18.24 मिलियन टन की बिक्री
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 11 Mar 2026 11:44 PM
Bokaro News : सेल ने 11 माह में रिकॉर्ड 18.24 मिलियन टन की बिक्री की.
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के 11 माह (अप्रैल से फरवरी) की अवधि के दौरान रिकॉर्ड 18.24 मिलियन टन (एमटी) की बिक्री की. यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14% की वृद्धि दर्शाती है. सेल ने 1.11 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक नकद संग्रह भी हासिल किया, जिसमें वार्षिक आधार पर 10% की वृद्धि दर्ज की गयी है. रिटेल बिक्री, स्टॉकयार्ड बिक्री व डोर डिलीवरी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ, जो कंपनी के मजबूत ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित करता है. निदेशक (वित्त) व निदेशक (वाणिज्यिक) डॉ एके पांडा ने कहा कि हम बाजार के अनुरूप ढलने व आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.
बोकारो स्टील प्लांट से चेकर्ड प्लेट्स का उत्पादन पहली बार
बाजार की मांग को देखते हुए सेल ने चेकर्ड प्लेट्स का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है. पहली बार बोकारो स्टील प्लांट से चेकर्ड प्लेट्स का उत्पादन किया जा रहा है. डॉ एके पांडा ने कहा कि इन्वेंट्री और वर्किंग कैपिटल का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करके हम उस वित्तीय अनुशासन का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कंपनी की नींव को मजबूत करता है. रिकॉर्ड बिक्री व नकद संग्रह हमारे ग्राहकों द्वारा हम पर जताये गये भरोसे का प्रमाण है. फरवरी-2026 में सेल की उपलब्धियां
– 1.58 मिलियन टन की कुल बिक्री दर्ज की– जनवरी 2026 की तुलना में इन्वेंट्री में 1.05 लाख टन की कमी आयी
– कर्ज को 1000 करोड़ रुपये कम कियाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










