मजदूरों के झुलसने के मामले में जांच कमेटी गठित

Updated at : 23 Jun 2024 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों के झुलसने के मामले में जांच कमेटी गठित

मजदूरों के झुलसने के मामले में जांच कमेटी गठित

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 630 मेगावाट वाले प्लांंट में 18 जून को चालू लाइन वाले केबल को काटने के दौरान झुलस कर राधा स्मेलटर्स कंपनी के मजदूर नकुल राम और रवि सिंह घायल हो गये थे. इस मामले में डीवीसी के एचओपी ने एक जांच कमेटी गठित की है. इसमें डीजीएम मैकेनिकल नरेश मुर्रस्कर, शैलेश गुप्ता एवं सहायक प्रबंधक सेफ्टी अशोक कुमार चौबे को शामिल किया गया है. मालूम हो कि इस घटना के दौरान पूरा केबल शॉर्ट सर्किट होकर जल गया था. इस कारण वर्तमान में एक ही फीडर से पूरे कॉलोनी की बिजली सप्लाई को कनेक्ट कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola