Bokaro News : बोकारो के व्यवसायी को प्रिंस खान के नाम से फिर मिली धमकी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो के व्यवसायी को प्रिंस खान के नाम से फिर मिली धमकी

Bokaro News : बोकारो के व्यवसायी को प्रिंस खान के नाम से फिर धमकी मिली है.

विज्ञापन

बालीडीह थाना अंतर्गत बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित लोहा कटिंग कंपनी बीएमडब्ल्यू के मालिक को एक बार फिर धमकी दी गयी है. इस बार कंपनी के एक कर्मचारी के मोबाइल पर भेजे गये मैसेज में खुद को प्रिंस खान बताते हुए लिखा गया है- ‘हमको मैनेज कीजिए, नहीं तो जान से मार देंगे.’ मैसेज मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारी एस कुमार देर रात बालीडीह ओपी पहुंचे और प्रिंस खान के नाम पर प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को जांच में लगाया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मैसेज भेजने वाला नंबर किसके नाम से रजिस्टर्ड है, उसका लोकेशन कहां है और फिलहाल वह नंबर कहां एक्टिव है. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि मैसेज किसी शरारती तत्व ने भेजा है या किसी खास मकसद से कंपनी को परेशान किया जा रहा है. बताते चलें कि बुधवार को सोशल मीडिया में प्रिंस खान के नाम से एक ऑडियो वायरल हुआ था. इसमें खुद को प्रिंस खान बताने वाला व्यक्ति कंपनी पर दो बम चलाने की जिम्मेदारी लेने की बात कह रहा है और चेतावनी देने की बात कर रहा है. पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह से जानकारी लेने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने मामले में अनभिज्ञता जतायी. जांच के दौरान अभी तक किसी बम विस्फोट या धमकी वाला पर्चा मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

प्रमुख बिंदु

प्रिंस खान के नाम पर बालीडीह ओपी में प्राथमिकी दर्ज

साइबर सेल की मदद से नंबर की लोकेशन व पहचान की जांच

पुलिस यह भी पता कर रही कि मामला रंगदारी से जुड़ा है या शरारत

ऑडियो भी हो रहा है वायरल

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola