Bokaro News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की बोकारो एसपी को हटाने की मांग

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 14 Apr 2026 12:00 PM

विज्ञापन

Bokaro News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन की बोकारो एसपी को हटाने की मांग की.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 अधिकारियों व सिपाहियों के निलंबन को बताया दुर्भाग्यपूर्ण बोकारो. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने सोमवार को बयान जारी कहा कि पुष्पा हत्याकांड में पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पदाधिकारियों व कर्मियों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण है. एसोसिएशन की मांग है कि अविलंब एसपी को हटाया जाये. कांड की समीक्षा व कार्रवाई में एसपी विफल हुए हैं. अपनी विफलता छुपाने के लिए उन्होंने निलंबन की यह कार्रवाई की. एसोसिएशन अपने सदस्यों के न्याय के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. निर्दोष पुलिस पदाधिकारियों का निलंबन वापस हो. ट्रांसफर-पोस्टिंग में पारदर्शिता बरती जाये.

इधर, एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. जो निर्दोष होंगे, उन्हें तुरंत निलंबन मुक्त किया जायेगा. यह जांच की कार्रवाई का एक हिस्सा है. एसोसिएशन को धैर्य रखना चाहिए.

पिंड्राजोरा थाना में 14 अधिकारियों और सिपाहियों ने संभाला कामकाज

पुष्पा हत्याकांड के खुलासा के बाद एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोरा थाना के प्रभारी सहित 28 पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था. उनकी जगह थाना में 14 पुलिस अधिकारी व सिपाही तैनात किये गये हैं. रविवार को नये प्रभारी रवि कुमार के साथ सब-इंस्पेक्टर वीरमणि सिंह, सचिन दर्शन व कालीचरण सुंडी ने योगदान दिया. सोमवार को 10 कांस्टेबल ने ड्यूटी की कमान संभाली. मालूम हो कि सस्पेंड किये गये पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों पर पुष्पा हत्याकांड के अपराधियों को बचाने, जांच में लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola