Bokaro News : क्षत्रिय परिवार गोमिया बोकारो समिति का अस्थायी गठन

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 09 Jan 2026 1:16 AM

विज्ञापन

Bokaro News : प्राचार्य बबलू कुमार सिंह बने संरक्षक, आकाश लाल सिंह अध्यक्ष

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बेरमो. तेनुघाट 03 नंबर अंतर्गत तेनु डैम के काला पहाड़ तट पर आयोजित क्षत्रिय मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम के दौरान हुई बैठक में सर्वसम्मति से क्षत्रीय परिवार गोमिया-बोकारो समिति का अस्थायी गठन किया गया. बैठक में तेनुघाट इंटर कॉलेज के प्राचार्य बबलू कुमार सिंह को समिति का संरक्षक तथा जिप सदस्य आकाश लाल सिंह को अध्यक्ष बनाया गया. समिति के उपाध्यक्ष के रूप में विनोद कर्ण एवं विवेक विशाल सिंह, सचिव के रूप में रॉकी सिंह, उपसचिव के रूप में मनोज सिंह एवं विष्णु लाल सिंह, कोषाध्यक्ष के रूप में सहदेव सिंह तथा उप-कोषाध्यक्ष के रूप में विनय सिंह को जिम्मेदारी दी गयी. सलाहकार मंडल में पवन सिंह, सूरजलाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह, रामभरत सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप नाथदेव (मुन्ना सिंह), मनोरंजन सिंह, सुमन कुमार सिंह एवं अनिल नाथदेव को शामिल किया गया. वहीं शिव शंकर सिंह को प्रमुख मीडिया प्रभारी, बीरेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी तथा शिवम सिंह, अमित नाथदेव एवं लखेंद्र सिंह को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया. बैठक में वक्ताओं ने युवाओं से नशा, तामसी प्रवृत्तियों एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. इस आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश लाल सिंह (साड़म), रूपेश सिंह देव (देवीपुर), सुमन नाथ देव एवं मनोज सिंह (देवीपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर साड़म, होंसिर, देवीपुर, गोमिया, महलीबांध, नैनाटांड़, बगदा, रकुआ सहित आसपास के दर्जनों गांवों से क्षत्रीय समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान समिति अस्थायी है. आगे की कार्ययोजना एवं स्थायी समिति के गठन पर 31 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में पुनः बैठक कर निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola