Bokaro News : जीजीपीएस बोकारो में सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जीजीपीएस बोकारो में सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों को दी गयी विदाई

Bokaro News :स्कूल के सुरेश राय, एसके झा, आरएन सिंह, लिली वर्गीस व स्वरूपा हुए सेवानिवृत्त

विज्ञापन

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के भाई नंदलाल जी सभागार में गुरुवार को सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय में दीर्घकाल तक पूरी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. उच्च इकाई से सेवानिवृत्त होने वाले सुरेश राय, एसके झा व आरएन सिंह, माध्यमिक इकाई की लिली वर्गीस व प्राथमिक इकाई की स्वरूपा को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, स्मृति-चिह्न व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. अविनाश कुमार ने प्रस्तुत भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया. शैक्षणिक संस्था की सुदृढ़ आधारशिला होते हैं शिक्षक : विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने कहा : शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्था की सुदृढ़ आधारशिला होते हैं. उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण भाव व कर्तव्य परायणता की प्रशंसा करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का सदैव अभिन्न अंग बताया. प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव एसपी सिंह ने कहा : शिक्षकों का अनुभव भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola