महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगा बेहतर झारखंड संस्था

Updated:
विज्ञापन
16 | Prabhat Khabar Network

संस्था के लोग | Prabhat Khabar Network

बेहतर झारखंड संस्था बोकारो में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल शुरू कर रही है. जानें पूरी योजना की जानकारी.

विज्ञापन

धर्मनाथ कुमार, बोकारो

महिलाओं को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर झारखंड संस्था नई पहल करने जा रही है. संस्था सितंबर 2026 में 50 महिला समूहों का सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें स्वरोजगार, प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने और उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी. संस्था के संस्थापक विवेक सिंह ने बताया कि अब तक करीब 700 महिलाओं से संवाद किया गया है. अधिकांश महिलाओं ने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ प्रतिदिन चार से पांच घंटे काम कर आय अर्जित करने की इच्छा जताई. इसी आधार पर योजना तैयार की गई है.

पहले चरण में बोकारो के नॉन-सेक्टर क्षेत्र, चास, बालीडीह और उत्तरी विस्थापित क्षेत्र की 400 महिलाओं को इस पहल से जोड़ा जाएगा. संस्था प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी, जबकि स्वरोजगार का संचालन और प्रबंधन स्वयं महिलाएं करेंगी. इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola