चीरा चास में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के घर चोरी, 25 हजार नकद व चांदी का कंगन ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

दीवार फांद कर घर के अंदर प्रवेश करते सभी चोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के चीरा चास में सब-इंस्पेक्टर के घर में चोरी की बड़ी वारदात. सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

विज्ञापन

चीरा चास. चीरा चास थाना क्षेत्र की नवीन को-ऑपरेटिव कॉलोनी में शनिवार की देर रात चोरों ने झारखंड पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद के आवास को निशाना बनाया. चोर घर से 25 हजार रुपये नकद और चांदी का एक कंगन चोरी कर फरार हो गये. शंकर प्रसाद वर्तमान में जसीडीह में पदस्थापित हैं.

विज्ञापन

घर के सदस्यों के जाग जाने के कारण चोर अधिक देर तक वहां नहीं रुक सके और फरार हो गये. सूचना मिलते ही चीरा चास थाना प्रभारी रवि नारायण झा मौके पर पहुंचे और आवास का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें छह संदिग्ध युवक नजर आये हैं. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: जंगल के बीच केदला स्कूल में 185 बच्चों की पढ़ाई, 74 विद्यार्थियों के लिए एक भी शिक्षक नहीं

पीछे की खिड़की से घर में घुसे चोर

शंकर प्रसाद की पत्नी के अनुसार, चोर आवास के पीछे की खिड़की खोलकर घर में दाखिल हुए. इसी दौरान घर के सदस्यों की नींद खुल गयी, जिसके बाद चोर वहां से भाग निकले. घर की तलाशी लेने पर 25 हजार रुपये और चांदी का एक कंगन गायब मिला.

दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास

चोरों ने कॉलोनी में अवधेश और उमेश के आवास में भी प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों के जागे रहने के कारण वे अंदर नहीं घुस सके. पुलिस गश्ती दल के पहुंचने पर चोर कुछ देर कॉलोनी में ही छिपे रहे.

पुलिस गश्ती दल के वहां से जाने के बाद चोरों ने शंकर प्रसाद के आवास को निशाना बनाया. पीछे की खिड़की खोलकर घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: फुसरो-जैनामोड़ सड़क के चौड़ीकरण का सांसद ने किया शिलान्यास, 100 करोड़ होंगे खर्च; एक साल में पूरा होगा काम

जल्द गिरफ्तारी का दावा

चीरा चास थाना प्रभारी रवि नारायण झा ने बताया कि एक आवास में चोरी की घटना हुई है. क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त की जा रही थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola