बोकारो में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर होंगे कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में जानकारी देते धनबाद विधायक राज सिन्हा व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. जानिए बोकारो में आयोजित कार्यक्रमों की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

बोकारो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जायेगा. अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा. इसी क्रम में बोकारो में आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए बोकारो परिसदन में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण और जनसमर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीतिक जीवन में सत्ता को लक्ष्य नहीं माना, बल्कि सेवा को संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

ये भी पढ़ें: हत्या की और शव को दफना दिया...पिंड्राजोरा के जंगल में मिला महिला का शव; एक गिरफ्तार

राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. सेवा संकल्प अभियान के दौरान बोकारो में भी विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, कृष्ण कुमार मुन्ना, संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन, अर्चना सिंह, एंजेला सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, अशोक पप्पू, अनिल सिंह, मनोज सिंह, भानु प्रताप सिंह, नीरज कुमार, हरीश सिंह, ब्रज दुबे और कुलदीप माहथा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola